Top News

10 वी में केरल अव्वल, मप्र सबसे खराब, जहां दो बोर्ड, वहां प्रतिस्पर्धी क्षमता घट रही

परिणाम15 शिक्षा बोर्ड की तस्वीर: 6 राज्यों में रिजल्ट 2023 से बेहतर, 3 में बिगड़ रहा



  • केरल में सबसे ज्यादा 99.69% तो मप्र में 58.1 प्रतिशत बच्चे पास हुए
  • हरियाणा 10वीं का रिजल्ट सबसे चौंकाने वाला, पिछले साल से 30% ज्यादा पास
इस साल अब तक 15 से ज्यादा राज्यों के शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बोर्ड ने जब इन नतीजों का एनालिसिस किया तो पता चला कि 10वीं में केरल में सबसे ज्यादा 99.69% तो मप्र में सबसे कम 58.1% बच्चे पास हुए। सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट हरियाणा बोर्ड का रहा। यहां थ्योरी में इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के अंक जुड़ने से 95.22% बच्चे पास हुए, जो 2023 से 30% ज्यादा हैं।

देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, लेकिन शिक्षा बोर्ड 49 है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, मणिपुर, बंगाल, ओडिशा, आंध्र में 10वीं- 12वीं के लिए दो-दो बोर्ड हैं। यहां दोनों रिजल्ट में बड़ा अंतर रहता है। इस बार केरल में 10वीं में 99.69% पास हुए तो 12वीं में 78.69% यानी 21% कम। शिक्षाविदों का मानना है कि इससे छात्रों की गुणवत्ता व प्रतिस्पधी क्षमता प्रभावित हो रही है। दो साल पहले तक डीयू में दाखिला पाने वालों में केरल के 500 से ज्यादा छात्र होते थे, लेकिन सीयूष्टिी के लागू होते ही संख्या घटकर 20-25 रह गई है। नीट में सफल होने वाले 70% छात्र 9 राज्यों से हैं। इनमें दो बोर्ड वाले सिर्फ केरल, बंगाल और कर्नाटक ही हैं। जबकि जेईई के टॉप- 10 राज्यों में कर्नाटक और आंध हैं।

इस बार 10वीं में जहां हरियाणा, आंध्र, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार का रिजल्ट 2023 से बेहतर हुआ, वहीं बंगाल, उप्र, पंजाब, छग, केरल, तमिलनाडु में आसपास रहा। बाकी हिमाचल, कर्नाटक, मप्र में गिरा है। नौ राज्यों में 12वीं का रिजल्ट 10वीं से कम रहा, जबकि 7 में ज्यादा।

  • हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट एक साल में सबसे ज्यादा 30% सुधरा । घ्योरी में इंटरनल असेसमेंट, प्रैक्टिकल के अंक जुड़ने से ऐसा हुआ।

2023 में फेल होने वाले 56% पांच राज्यों से :  2023 में 21 राज्यों की 10वीं में 1.75 करोड़ बच्चे परीक्षा में बैठे थे। इनमें 27.59 लाख फेल हो गए। इनमें 56% सिर्फ 5 राज्यों (मप्र में 3.43 लाख, गुजरात में 3.39 लाख, बिहार में 3.35 लाख, उप्र में 2.95 लाख, आंध्र में 2.55 लाख) थे। इसी तरह, 12वीं में 1.52 करोड़ परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 26.80 लाख फेल हुए। इनमें 54% पांच राज्यों से थे। 12वीं में साइंस स्ट्रीम में पास


2023 का ट्रेंड: तेलंगाना में 60 और 80% अंक वाले सबसे ज्यादा

पिछले साल तेलंगाना में 10वीं में पास 95.8% बच्चे ऐसे रहे, जिन्हें 60% अंक मिले। 50.9% को 80% से ज्यादा मिले। उप्र में 60 से 80% अंक वाले सबसे ज्यादा 63.1% हैं। बंगाल में 59% हैं, जिन्हें 40% से कम अंक मिले। यहां पास होने वाले सिर्फ 4.5% परीक्षार्थियों को 80% से ज्यादा मिले हैं। 2024 के आंकड़े अब तक नहीं आए हैं।


10वीं बोर्ड के टॉप-5 राज्य

राज्य                80% से ज्यादा          60 - 80% के बीच
तेलंगाना                50.9%                       44.9%
केरल                    46.7%                       40.7%
सीबीएसई              30.0%                       39.7%
हिमाचल                29.7%                       55.4%
कर्नाटक                27.9%                       47.2%


  • 10वीं में तेलंगाना के बाद केरल में 80% से ज्यादा अंक वाले 46.7% हैं। बंगाल में 60 से 80% वाले 10.6% हैं। • बिहार में 80% से ज्यादा अंक वाले 4.9% ही हैं। 60 से 80% वाले 33%।

12वीं बोर्ड के टॉप-5 राज्य

राज्य                 80% से ज्यादा            60-80% के बीच
तेलंगाना                 56.7%                        33.2% 
केरल                    37.0%                       46.3% 
कर्नाटक                31.6%                      37.0%
पंजाब                  30.9%                       61.0%
आंध्र प्रदेश            29.3%                      33.5%





Post a Comment

Previous Post Next Post